Posts

Mother Language

तिब्बत ,चीन, मंगोलिया ने बौद्ध धर्म को जबअपनी भाषा में अपनाया ,तब वह जनता का आंतरिक धर्म बना   जब नेपोलियन ने मास्को पर आक्रामण  किया तो सम्पूर्ण यूरोप की राष्ट्रभाषा फ्रेंच थी ,नेपोलियन के आक्रमण के बाद  रूस ने  स्वाधीनता का अर्थ समझा और अपनी भाषा बोलने लगे  रुसी आधिपत्य के समय पोलिश बच्चे डेस्क के ऊपर रुसी भाषा की पुस्तक व डेस्क के नीचे पोलिश भाषा की पुस्तक रखकर पढ़ते थे  जर्मनी द्वारा क्रूर यंन्त्रणा दिए जाने पर भी, चेक लोगो ने राष्ट्रीय भाषा को अपने  जीवन मृत्यु के साथ संलंग समझा  डेनिश और स्कैंडेनेवियन प्रशसन के मध्य नॉर्वे ने अपनी भाषा खो दी, परन्तु प्रथम विश्वयुद्ध के समय, जब  दुनिया के सभी देश  एक दूसरे को मारने में लगे हुए थे  ,तब नॉर्वे अपनी भाषा को पुनर्जीवित करने में लगा हुआ था आयरलैंड के निवासी शताब्दियों तक अंग्रेजी बोलते रहे, १९२२ में जब उसे स्वतंत्रता मिली तो जनसँख्या का १२ प्रतिशत भाग ही आयरिश समझता था ,लेकिन निरक्षर लोगो ने भाषा को और भाषा ने देश को सुरक्षित रखा और आज गैलिक भाषा  सभी सम...
Recent posts